Skip to content
Monday, 19 October 2026
खंडवा

भीषण गर्मी के चलते वनरक्षकों की दौड़ परीक्षा स्थगित, एक युवक की हो गई थी मौत

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर खंडवा:-वन विभाग में मैदानी अमले की कमी को दूर करने के लिए वनरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। दो दिवसीय इस प्रक्रिया में रविवार को वनरक्षकों की दौड़ प्रस्तावित थी। गर्मी को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया है। बता दें कि खंडवा में पैदल चाल के दौरान भी करीब छह युवकों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हे एंबुलेंस से लाना पड़ा था।

उल्लेखनीय है कि जिले में लगभग 106 वनरक्षकों की भर्ती होना है। सत्यापन के लिए 318 आवेदक आए है। वर्ष 2022-23 में हुई वनरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल युवाओं के दस्तावेजों का सत्यापन और सीना और ऊंचाई की जांच और पैदल चाल हो चुकी है। खंडवा वन परिक्षेत्र अधिकारी जेपी मिश्रा ने बताया कि दौड़ की कार्रवाई आगामी आदेश के अनुसार की जाएगी।

शिवपुरी के युवक की हुई थी मौत

गौरतलब है कि वन विभाग में वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक की शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत पैदल चाल के दौरान शनिवार को एक अभ्यर्थी की जान चली गई थी। मृतक की पहचान शिवपुरी जिले के ग्राम पनपरा निवासी सलीम पिता रमेश मौर्य के रूप में हुई है। शनिवार सुबह छह बजे जिला मुख्यालय से लगे गर्रा से वारा तक पैदल चाल रखी गई थी, जिसमें प्रदेशभर से 145 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

266 Views
What do you think?

Leave a Reply