Skip to content
Friday, 30 October 2026
उज्जैन

ऑटो में बैठाने व कम किराए पर कमरा दिलवाने के नाम पर श्रद्धालुओं से अभद्रता, दो चालकों पर मामला दर्ज

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर उज्जैन:-रेलवे स्टेशन पर यात्रियों व श्रद्धालुओं को ऑटो चालकों द्वारा कम किराए पर कमरा दिलाने की बात कहकर दबाव बनाया जाता है। यात्रियों के द्वारा मना करने पर उनके साथ अभद्रता की जाती है। इसे लेकर लगातार पुलिस को शिकायत मिल रही थी। रविवार को डीएसपी विक्रम सिंह ने ऑटो व ई रिक्शा चालकों को सख्त हिदायत दी है। शनिवार को भी दो ऑटो चालकों पर केस दर्ज किया गया है।

श्री महाकाल महालोक बनने के बाद यात्रियों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। रोजाना हजारों श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं। ऑटो व ई रिक्शा चालक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कम किराए में कमरा दिलाने व उनके साथ जाने के लिए दबाव बना रहे हैं। यात्रियों के द्वारा मना करने पर उनके साथ अभद्रता की जा रही है। इसकी कई शिकायतें पुलिस को मिल रही है।

शनिवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से विवाद करने वाले इमरान और अमजद पुत्र अनवर खान के खिलाफ धारा 151, 107,116(3) के तहत कार्रवाई की है। इसके अलावा रविवार को देवास गेट पुलिस ने चार ऑटो चालकों द्वारा यात्रियों से अभद्रता करने पर थाने ले जाया गया था। जहां सभी चालकों ने माफीनामा लिखकर दिया है।

रविवार को यातायात डीएसपी विक्रम सिंह कनपुरिया रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। यहां उन्होंने ऑटो व ई रिक्शा चालकों को समझाइश दी है कि वह यात्रियों को अपनी ऑटो व ई रिक्शा में बैठने का दबाव ना बनाएं, श्रद्धालुओं से अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी चालक प्रीपेड बूथ से ही वाहन चलाएंगे। चालक वर्दी व नेम प्लेट पहने और वाहन के दस्तावेज हमेशा साथ रखें।

465 Views
What do you think?

Leave a Reply