मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्र हार्टफुलनेस के मुख्यालय का किया भ्रमण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल:-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को हैदराबाद के भ्रमण के दौरान रंगा रेड्डी जिले में स्थित कान्हा गांव हार्टफुलनेस के मुख्यालय में स्थापित दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्र ‘कान्हा शांति वनम’ का दौरा किया और पूज्य दाजी के मार्गदर्शन में वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा दाजी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में भी कई कार्य किये जा रहे हैं। उनके द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्ति केंद्र और पर्यावरण से संबंधित गतिविधियों से समाज को भी लाभ मिला है। संस्थान द्वारा जावरा, रतलाम और शिवगढ़ में चल रहे प्रोजेक्ट इसके अनुपम उदाहरण है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वहां विश्व स्तरीय टिशू कल्चर लैब का भी अवलोकन किया। इस लैब में भारत में लुप्तप्राय स्वदेशी पौधों की प्रजातियों का संरक्षण किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्थान से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत किया।

301 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!