Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए व्यवस्थाएं करने कलेक्टर ने दिए निर्देश 

1 min read
Text Size:
 अनोखा तीर, हरदा:-कलेक्टर आदित्य सिंह ने शुक्रवार को विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि गर्मी के इस मौसम में बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होने कंपनी के महाप्रबन्धक अनूप सक्सेना से कहा कि इसके लिए जो भी संसाधन आवश्यक हों, बताएं ताकि कम्पनी के वरिष्ठ कार्यालय से चर्चा कर संसाधन उपलब्ध कराये जा सकें। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि विद्युत लाईनों के मेंटेनेंस के लिए विद्युत कटौती करने से एक दो दिन पहले कटौती के शेड्यूल का व्यापक प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों के माध्यम से कराएं ताकि नागरिकों को मालूम रहे कि मेन्टेनेंस के कारण विद्युत कटौती की जा रही है। महाप्रबन्धक श्री सक्सेना ने इस अवसर पर बताया कि सोडलपुर में 132 केवी सब स्टेशन का कार्य निर्माणाधीन है, इसके अलावा यदि ग्राम रेलवा में प्रस्तावित 132 केवी सब स्टेशन स्वीकृत हो जाए तो इन दोनों सब स्टेशनों के पूर्ण होने पर विद्युत आपूर्ति की स्थिति में काफी सुधार हो सकता है।
293 Views
What do you think?

Leave a Reply