Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

कृषि विभाग ने दुकानों से खाद, बीज के लिए सैंपल

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशानुसार आगामी खरीफ वर्ष 2024 में कृषकों को उच्च गुणवत्ता युक्त बीज एवं उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग के दल जिले के बीज एवं उर्वरक विक्रेताओं के विक्रय और भंडारण प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रभारी उप संचालक कृषि संजय यादव ने बताया कि बुधवार को निरीक्षण दल ने हरदा विकासखंड के उर्वरक विक्रेता मंगलम फर्टिलाइजर हरदा, मां रेवा एग्रो एजेंसी हरदा, सांवरिया कृषि सेवा केंद्र नकवाडा, मां नर्मदा कृषि सेवा केंद्र मगरधा के विक्रय एवं भंडारण प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया तथा उर्वरक और बीज के सैंपल लिए। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के सम्बन्ध में संबंधित दुकानदारों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। प्रयोगशाला से खाद बीज के सैंपल के संबंध में विश्लेषण परिणाम प्राप्त होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

293 Views
What do you think?

Leave a Reply