शिवराज सिंह चौहान दिल्ली, मोहन यादव उत्तर प्रदेश, बिहार तो वीडी शर्मा झारखंड में कर रहे प्रचार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल:-मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने के बाद भाजपा ने प्रदेश के नेता अलग-अलग राज्यों में प्रचार के लिए भेजा है। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लगातार प्रवास कर रहे हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली और झारखंड में मोर्चा संभाले हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को पांच दिन के लिए झारखंड भेजा गया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधायक महेश परमार प्रचार कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उत्तर प्रदेश और बिहार में सभाएं कर चुके हैं।

भाजपा ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, विष्णु दत्त शर्मा समेत अन्य नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान भी डा.यादव उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार के लिए गए थे। चौथे चरण के मतदान के बाद वे लगातार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और झारखंड में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो और सभाएं कर रहे हैं।

गुरुवार को बिहार के गया, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और झारखंड के देवघर में अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उधर, शिवराज सिंह चौहान को भी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और झारखंड भेजा गया है। गुरुवार को उन्होंने भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला।

पार्टी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र और उसके आसपास के जिलों में मोर्चा संभालने के लिए कहा गया है। वे वहां संगठन मंत्री रह चुके हैं। उधर, कांग्रेस से भी कुछ नेताओं को अलग-अलग राज्यों में भेजा गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पंजाब के होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र का विशेष पर्यवेक्षक बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी उत्तर प्रदेश और बिहार में सभाएं कर चुके हैं।

Views Today: 2

Total Views: 156

Leave a Reply

error: Content is protected !!