Skip to content
Monday, 19 October 2026
खरगोन

होटल कर्मचारी और पुलिस की तत्परता से दो वर्ष की बच्ची को मिले उसके माता पिता 

3 min read
Text Size:

 

 

विकास पवार बड़वाह – स्थानीय पुलिस की तत्परता से दो वर्ष की बच्ची को कुछ ही समय में उसके माता पिता वापस मिले । उल्लेखनीय है की बुधवार रात्रि करीब 11.30 बजे बड़वाह थाने पर पंचवटी होटल के कर्मचारी मोहन सिह पिता पृथ्वीसिह चौहान निवासी सुराणा नगर अपने साथी शंभु सिह पिता नारायण निवासी विनोबा मार्ग बडवाह अन्य दो व्यक्ति के साथ करीब 2 वर्ष की बालिका को थाने लेकर आये । जहा उन्होंने बताया कि पंचवटी होटल पर यह बालिका अकेली होकर रो रही थी ।इसके माता पिता शायद गलती से इसे छोड़कर चले गये। इस संबंध में तत्काल एसडीओपी अर्चना रावत ने थाना प्रभारी निर्मल श्रीवास को बच्ची के माता पिता की तलाश करने के निर्देश दिये ।जिसके बाद श्री श्रीवास ने पुलिस टीम गठित कर तलाश शुरू करवाई ।पुलिस टीम ने रात्रि में ही बालिका के माता पिता की तलाश हेतु आसपास के थानों पर इस मामले की सूचना दी । सूचना के बाद थाना बलवाडा, सनावद, बडवाह एवं सीमावर्ती थाना सिमरोल में तत्काल चैकिग पॉइंट लगाए गए । वही सोशल मीडिया पर टेक्सी ड्रायवरों के व्हाटसअप ग्रुप तथा अन्य व्हाट्स अप ग्रुप पर उक्त बालिका के फोटो वायरल किए । जिसके कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि दो कार से कुछ यात्री पंचवटी होटल पर भोजन करने रुके थे। यह बच्ची उन्ही लोगो की है जो इंदौर तरफ कुरावद तक पहुंच चुके है । उस बालिका के माता पिता थाने पर आ रहे है।

दिल्ली से ओंकारेश्वर दर्शन को आए थे परिजन —-

 

बच्ची के परिजनों ने बताया कि दो गाड़ी से परिवार सदस्य ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आए थे । जहां से दर्शन करने के बाद हम महाकालेश्वर उज्जैन दर्शन करने जा रहे थे ।हम सभी दिल्ली से आये है तथा पंचवटी होटल पर खाना खाते समय वापस गाड़ी में बैठ गये । बच्ची के परिजन से पुछताछ में उन्होंने बच्ची का नाम रुही आबुआ बताया तथा बच्ची के पिता का नाम विकास आबुआ, माता सिमरन आबुआ निवासी 4/31-ए न्यू विश्वास नगर शहादरा दिल्ली का होना बताया। विकास के तीन बच्चे है जिसमें दो जुड़वा लड़कीयां है। विकास को लगा कि एक बच्ची उसकी दादी समीता के पास दूसरी गाडी में होगी इस वजह से ध्यान नहीं दिया।इस प्रकार बडवाह पुलिस की तत्परता एवं पंचवटी होटल के कर्मचारीयों के सराहनीय कार्य से 2 वर्ष की बालिका के माता पिता की रात्रि में ही तलाश कर कुछ ही समय में बालिका को उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहरसिंह बघेल, उप निरीक्षक रेणुका राठौर व महिला आरक्षक संगीता का विशेष योगदान रहा।

172 Views
What do you think?

Leave a Reply