मुख्यमंत्री मोहन ने किर्गिस्तान में पढ़ रहे मप्र के विद्यार्थियों का जाना हाल, सुरक्षा का दिया भरोसा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल:-मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने किर्गिस्तान में रहकर पढ़ रहे मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों से फोन पर बात की। उन्होंंने विद्यार्थियों को सुरक्षा का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार उनकी चिंता कर रही है। स्थानीय स्तर पर विवाद के कारण किर्गिस्तान में अशांति की स्थिति निर्मित हुई है। बातचीत में विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि सभी विद्यार्थी हास्टल में रह रहे हैं और वहां उन्हें कोई परेशानी नहीं है। मुख्यमंत्री ने रोहित पांचाल, रवि सराठे और विवेक शर्मा से बात की। उनसे अन्य विद्यार्थियों के हालचाल भी पूछे।

मुख्यमंत्री डा. यादव ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि वह हास्टल में रहकर अपनी पढ़ाई करें। चूंकि शीघ्र ही उनकी परीक्षा होने वाली है, इसलिए वे सभी परीक्षा में शामिल हो, इसके बाद ढाई महीने का अवकाश रहेगा, उन्हें घर बुलवा लेंगे।

मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर वह मध्य प्रदेश में जिला प्रशासन से बात कर सकते हैं। राज्य सरकार को भी सूचना दे सकते हैं। इस पर तुरंत हम कार्रवाई करेंगे। वर्तमान में मध्य प्रदेश से 1200 और पूरे देश से लगभग तीस हजार विद्यार्थी किर्गिस्तान में रहकर पढाई कर रहे हैं। बता दें कि इन दिनों किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में स्थानीय नागरिकों और अन्य देश के छात्रों के बीच संघर्ष की घटनाएं हुई है। इससे भारतीय छात्रों में भय का माहौल है।

Views Today: 2

Total Views: 124

Leave a Reply

error: Content is protected !!