Skip to content
Monday, 19 October 2026
खंडवा

वर्षों से पदस्थ लोक सेवकों का तबादला कब होगा?

1 min read
Text Size:

खंडवा। सरकारी विभाग में कई ऐसे (लोक सेवक) अधिकारी एवं कर्मचारी वर्षों से जिले में ही जमे हुए हैं। क्या इन पर तबादला नीति लागू नहीं होती? उक्त टिप्पणी करते हुए समाजसेवी गणेश भावसार ने कहा कि उद्यानिक विभाग, बीज निगम, नापतोल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य औषधि विभाग, फूड विभाग, जिला पंचायत, जिला शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, आबकारी विभाग, नगर निगम जैसे अन्य विभागों में कई वर्षों से पदस्थ हैं। इन अधिकारी एवं कर्मचारियों का तबादला ही नहीं होता है? इसमें से कई अधिकारी एवं कर्मचारियों को तो 20 वर्षों से अधिक समय खंडवा जिले में ही हो गया है। ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारियों ने निर्वाचन कार्यो में कार्य किया हैं। श्री भावसार ने आगे कहा कि शीघ्र ही ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारियों की एक लिस्ट बनाकर नामजद शिकायत की जाएगी ताकि नियम अनुसार इन अधिकारियोंं एवं कर्मचारियों का तबादला हो सके।

286 Views
What do you think?

Leave a Reply