Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर

इंदौर में मोइन हत्याकांड के मास्टर माइंड आरिफ खिलजी ने कोर्ट में किया सरेंडर

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर इंदौर:-20 साल के मोईन खान की सुपारी देकर हत्या करवाने वाले कारोबारी आरिफ खिलजी ने शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया। आरोपित की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

नयापुरा निवासी आरिफ ने रविवार को आजादनगर निवासी मोईन पुत्र रफीक खान की शूटर शाकिर उर्फ भैया और अमन शाह को तीन-तीन लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई थी।

दोनों शूटर को तीन दिन पूर्व पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। शाकिर को तो पुलिस ने पैर में गोली मार कर पकड़ा। आरिफ ने दबाव बनाने पर 41 नंबर कोर्ट से समक्ष सरेंडर कर दिया। टीआइ नीरज मेढ़ा के मुताबिक आरिफ को रिमांड पर लिया जाएगा।

215 Views
What do you think?

Leave a Reply