Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

मूंग फसल के समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु पंजीयन शुरू कराने की मांग

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। किसानों की ग्रीष्म कालीन मूंग फसल की कटाई शुरू हो गई है एवं विगत 8 दिनों से हरदा जिले की मंडियों में मूंग की उपज किसान बिक्री हेतु ला रहे हैं, इस वर्ष समर्थन मूल्य पर खरीदी के आदेश अभी तक नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है, किसान ओने-पौने दाम पर अपनी मूंग मंडियों में बेचने को मजबूर है। मूंग का समर्थन मूल्य 8558 रूपये केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है, लेकिन किसानों की मूंग अभी मण्डी में 7000 से 7500 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। ऐसे में किसानों को 1000 रुपए से लेकर 1500 प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है। जिसको लेकर किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि किसानों का शोषण ना हो, इसलिए तत्काल मूंग खरीदी के आदेश दें और किसानों के पंजीयन शुरू करें।

261 Views
What do you think?

Leave a Reply