Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

आबकारी विभाग ने ड्राय-डे पर की ताबड़तोड़ कार्यवाही

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी रितेश कुमार लाल की टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई। आबकारी अधिकारी श्री लाल ने बताया कि दल ने वृत हरदा के टंकी मोहल्ला, बैरागढ़, वार्ड नं 34, स्वाद री ढाणी ढाबा, राजपूत ढाबा एवं वृत टिमरनी के ग्राम हंडिया, भमोरी, जुगरिया तथा वृत खिरकिया के पटेल ढाबा भिरंगी, अपना ढाबा छीपावड, प्रिंस ढाबा मांदला, ग्राम लोलांगरा, रोलगांव, चारूवा में दबिश देकर कुल 51 पाव देशी शराब, 26 पाव अंग्रेजी शराब, 11 बीयर कैन, 14 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त किया। उक्त मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 अन्तर्गत 08 प्रकरण दर्ज किए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 14550 रूपये है। इस कार्यवाही के दौरान वृत हरदा एवं वृत टिमरनी प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक संग्रामसिंह गोरे, वृत खिरकिया प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपिका वाईकर, परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक पूनम मानकर सहित समस्त आबकारी आरक्षको एवं नगर सेनिको का योगदान रहा।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply