Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
खरगोन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से सर्वसेन समाज समिति ने निकाली मतदाता जागरूकता वाहन रैली

1 min read
Text Size:

विकास पवार बड़वाह – आज देश के भविष्य और एक सशक्त प्रधानमंत्री चुनने के लिए हर क्षेत्र का जिम्मेदार नागरिक अपने अपने स्तर पर वोटिंग प्रतिशत बढाने के लिए जदोजहद कर रहा है । वही इस लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से भाजपा नेता और कार्यकर्ताओ के बाद अब स्थानीय सर्वसेन समाज समिति सदस्य भी आगे आए है ।जिनके द्वारा अपने आराध्य संत सेन जी महाराज की 724 वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । जिसमे नगरपालिका बड़वाह का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिला।उक्त रैली नगर के मुख्य मार्ग जयस्तंभ चौराहे से नगरपालिका, बस स्टेंड, मुख्य चौराहे, एमजी रोड, नागेश्वर, सराफा, कस्तूरबा मार्ग होकर आयोजन स्थल बारूड़ धर्मशाला पर संपन्न हुई। इस दौरान सेन समाज बड़वाह के अध्यक्ष सुधीर सेन ने सभी समाज बंधुओ और नगर के जिम्मेदार नागरिकों से अधिक से अधिक मतदान करने का आव्हान किया ।इसके पश्चात समाज की साधारण सभा में वार्षिक लेखा जोखा सुनील रेनीवाल ने प्रस्तुत किया ।इस मौके पर समाज बंधुओं का सहभोज भी हुआ ।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply