Skip to content
Friday, 30 October 2026
उज्जैन

उज्जैन-आलोट विधानसभा क्षेत्र में 6 और 7 मई को होम वोटिंग, घर से मतदान करेंगे बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर:-मध्य प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव का दौर देखने को मिल रहा है। उज्जैन आलोट लोकसभा सीट के लिए सोमवार और मंगलवार को होम वोटिंग रखी गई है। यह वोटिंग उन मतदाताओं के लिए है जो वृद्ध हैं या फिर दिव्यांग हैं। लगभग 1483 ऐसे मतदाता है जिनका मतदान करवाने के लिए मतदान दल घर पहुंचेगा। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।

घर बैठे निर्वाचन की सुविधा

निर्वाचन आयोग द्वारा जितने भी 85 साल से अधिक के मतदाता है तथा दिव्यांग मतदाता हैं। उन्हें घर बैठे मतदान करने की सुविधा दिए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र में 85 से ज्यादा उम्र के 1258 वृद्ध और 225 दिव्यांग समेत कुल 1483 मतदाता हैं। इन सभी ने घर से ही मतदान करने की इच्छा जताई थी।

आज और कल है मतदान

इन सभी मतदाताओं के लिए मतदान करने का शेड्यूल 6 और 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है। इसके लिए 106 रूट और मतदान दल तैयार किए गए हैं। इन दलों में 107 पुलिस अधिकारी कर्मचारी, पीओ, पी वन, माइक्रो ऑब्जर्वर और वीडियोग्राफर शामिल रहेंगे।

ऐसे होगी वोटिंग

उज्जैन उत्तर दक्षिण और घटिया विधानसभा के मतदाताओं की होम वोटिंग करवाने के लिए सुबह 7 बजे प्रशासनिक संकुल से टीमें रवाना की जा चुकी है। इसके अलावा बड़नगर, महिदपुर, खाचरोद और तराना विधानसभा में होम वोटिंग की टीम एसडीएम कार्यालय से भेजी जाएगी। तय रूट से ये टीम मतदाताओं के घर पहुंचे। इस दौरान जो मतदाता अनुपस्थित पाए जाते हैं उन्हें दूसरे दिन यानी 7 मई को वोटिंग करवाई जाएगी।

221 Views
What do you think?

Leave a Reply