Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

करंट लगने से युवक की मौत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरावद में गुरुवार को 24 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। ग्राम कुकरावद निवासी आंनद पिता रामकृष्ण खोरे अपने निर्माणाधीन मकान की छत डालने के लिए ग्राम पंचायत के टैंकर से पानी लेने विद्युत सब स्टेशन के पास गया था। यहां पानी की मोटर चालू करके टैंकर के ऊपर चढ़कर पाइप पकड़ने के लिए खड़ा हुआ, तभी वह 11केवी की लाइन चपेट में आ गया। करंट के झटके से वह टैंकर के नीचे सिर के बल गिरा। परिजन उसे हरदा के एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

279 Views
What do you think?

Leave a Reply