Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
खरगोन

दो सौ से अधिक प्रजाति के गुलाब से महकती नर्सरी वाटिका

2 min read
Text Size:

 

 

विकास पवार बड़वाह – मध्य भारत की सबसे बड़ी नर्सरी तिरुपति ग्रीन हाउस नर्सरी टिश्यू केला, पपीता एवम औषधीय पौधों के लिए देश भर में प्रसिद्ध है । तिरुपति ग्रीन हाउस अपनी वार्षिक प्रदर्शनियों के लिए भी विख्यात है । गतवर्ष भी औषधीय पौधों और नक्षत्र वाटिका की स्मृतियां अभी भी प्रकृति प्रेमियों के जहन में है । उसी प्रकार इस वर्ष भी वार्षिक प्रदर्शनी में तिरुपति ग्रीन हाउस ने अपनी वाटिका को लगभग 50 से अधिक किस्म के गुलाब से सुनगंधित किया है। इस प्रदर्शनी को निहारने दुर्धरा से किसान व प्रकृति प्रेमी और स्थानीय अतिथियों ने प्रदर्शनी को निहारा व भूरी भूरी प्रशंसा की।

संत महंतों ने किया शुभारंभ —

 

सोमवार की अलसुबह तिरुपति ग्रुप में गुलाब के पौधों की प्रदर्शनी व कृषि मेले का शुभारंभ विरक्त कुटी आश्रम के महंत श्री वीरेन्द्र गिरी जी महाराज एवं होशंगाबाद (नर्मदापुरम) से पधारे महंत श्री प्रह्लाद जी महाराज के करकमलों द्वारा किया गया । संत महंतों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर आनंद भी लिया।

छात्रों ने भी किया पौधो का अवलोकन —-

 

प्रदर्शनी में बागोद स्थित निजी स्कूल के स्टाफ एवं 100 से अधिक स्टूडेंट गुलाब प्रदर्शनी में आए और उनका अवलोकन किया ।

प्रदर्शनी में देश विदेश की दुर्लभ प्रजाति के गुलाब को प्रदर्शन हेतु रखा गया । एकसाथ इतनी किस्मों को देख दर्शक भाव विभोर हुए ।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply