फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने मांगे फग्गन के लिए वोट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, मंडला। मंडला से लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते का प्रचार प्रसार जोरों पर है। रविवार को बाबा साहेब की 133वीं जयंती पर श्री कुलस्ते ने उनकी प्रतिमा पर जहां पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में रैली निकालकर जनसंपर्क किया। इससे पहले श्री कुलस्ते ने मंडला की धरोहर राज राजेश्वरी मंदिर में माता के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त कर मंडला समेत पूरे प्रदेश के लिए सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी कुलस्ते अपने प्रचार अभियान पर निकले। रविवार को श्री कुलस्ते के प्रचार में फिल्म अभिनेता राजा बुंदले भी उतरे। जहां उन्होंने रैली कर भाजपा को भारी मतों से जिताने का आव्हान किया। बुंदेला ने कहा कि जैसे देश के लिये मोदी सरकार जरूरी है वैसे ही मंडला के लिए फग्गन सिंह फिर एक बार जरूरी है। जनसंपर्क रैली में प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके समेत मंडला संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Views Today: 2

Total Views: 114

Leave a Reply

error: Content is protected !!