Skip to content
Thursday, 5 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर का मुख्य बाजार है। जहां कपड़ा बाजार के पास अव्यवस्थाओं का आलम है। जिसके चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, कपड़ा बाजार में पेयजल व्यवस्था के लिहाज से हेंडपंप लगाया गया है, जो वाहन पार्किंग के चलते उपयोगहीन साबित हो रहा है। चारों तरफ वाहन खड़े होने के कारण लोग हैंडपंप तक पहुंच नही पा रहे हैं। जिससे गर्मी के दिनों में लोग अपनी प्यास बुझाने यहां-वहां घूमते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में वार्ड पार्षद प्रदीप सोनी ने इस मुद्दे को उठाया है। परंतु संबंधित लोग वाहन पार्किंग से बाज नही आ रहे हैं। जिसके चलते रास्ते पर आवागमन व्यवस्था डगमगा जाती है, वहीं पेयजल व्यवस्था बेपटरी हो जाती है। जो हर आते-जाते व्यक्ति के लिये चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान वे इतना जरूर कहते हैं, कि यह बात गलत है।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply