Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

पानी पर रनुबाई ….. परंपरागत गीतों के साथ भक्ति की झलक

1 min read
Text Size:

क्षेत्र में गणगौर उत्सव की धूम है। ग्रामीण अंचलों में विशाल पंडालों में आस्था का समागम जारी है। जिसमें महिला-पुरूष व बड़े-बुजर्गो समेत हर वर्ग के लोग गएागौर का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। इस बीच बुधवार को टिमरनी तहसील मुख्यालय पर रनुबाई पानी पर निकली। इस दौरान परंपरागत गीतों के साथ भक्ति की झलक देखने को मिली। जब, धार्मिक गीतों की धुन पर लोग खुद को थिरकने से रोक नही सके। इस बीच जगह-जगह पुष्पवर्षा का रनुबाई का आत्मीय स्वागत भी किया गया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। बता दें कि अंचल में गणगौर उत्सव अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य नजारा रहता है। जहां दूर-दूर से लोग गणगौर का देर रात तक आनंद लेते हैं।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply