Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

नि:शुल्क विवाह सम्मेलन… बलाही समाज के 21 जोड़ों ने कराया पंजीयन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बलाही समाज द्वारा समाजिक उत्थान की दिशा में नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है, जो कि आगामी तिथि में हंडिया स्थित समाजिक धर्मशाला में संपन्न होगा। नि:शुल्क विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक मंडल के सदस्य अधिवक्ता सुखराम बामने ने बताया की विगत दिनों बलाही समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन तथा सक्रिय सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न बैठक में यह निर्णय लिया चुनाव आचार सहिता के चलते इस बार शासन स्तर से विवाह सम्मेलन फिलहाल स्थगित है। ऐसे में समाजिकजनों ने आपसी सहयोग से समाज के गरीब परिवार की बेटियों का विवाह करने का फैसला लिया। वहीं नि:शुल्क विवाह सम्मेलन की तमाम तैयारियों को रफ्तार प्रदान की। जिसके तहत अंतिम तारीख 10 अप्रैल तक 21 जोड़ो का पंजीयन हुआ है। श्री बामने ने बताया कि बलाही समाज की हंडिया स्थित धर्मशाला में सह सामाजिक कार्यक्रम होने जा रहा है।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply