Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

हरदा-बैतूल संसदीय क्षेत्र में अब तीसरे चरण में 7 मई को होगा मतदान

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी अशोक भलावी के अचानक निधन के कारण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरदा- बैतूल संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग ने हरदा- बैतूल संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार अब बेतूल-हरदा संसदीय क्षेत्र में दूसरे चरण के स्थान पर तीसरे चरण में मतदान संपन्न होगा। आयोग द्वारा बुधवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना का गजट में प्रकाशन 12 अप्रैल को होगा। केवल बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है। आगामी 20 अप्रैल को केवल बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थीÓ के नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा होगी, और 22 अप्रैल को ‘केवल बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी की अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हरदा- बैतूल संसदीय क्षेत्र में अब मतदान 7 मई को होगा और मतगणना 4 जून को होगी।

72 Views
What do you think?

Leave a Reply