Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

कृषि विभाग ने मूंग फसल के लिए सलाह जारी की

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कृषि प्रसार कार्यकर्ताओं के क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रीष्मकालीन मूंग फसल में फंगस, इल्ली एवं मच्छर का प्रकोप देखा गया। उपसंचालक संजय यादव ने किसानों से अनुरोध किया है कि मूंग फसल की निगरानी करते रहे तथा मूंग उमलने को रोकने के लिए फंगीसाइड एज्ट्रोबिन 11 प्रतिशत+टेब्यूकोनोजोल 18.3 प्रतिशत का छिड़काव, सुबह या शाम के समय करे। इसी प्रकार मच्छरों के लिए थायोमेथोक्जाम 25 डब्ल्यूजी, 40ग्राम प्रति एकड़+नीम तेल 10000 पीपीएम, 200 एमएल प्रति एकड़ तथा इल्ली के प्रकोप के लिए कीटनाशक टेट्रानीलीप्रोल 18.18 प्रतिशत डब्ल्यू/डब्ल्यू एससी 100 एमएल प्रति एकड़ का छिड़काव, सुबह या शाम के समय करें।

170 Views
What do you think?

Leave a Reply