Skip to content
Saturday, 31 October 2026
बैतूल मध्य प्रदेश सुर्खियाँ हरदा

हरदा-बैतूल लोकसभा चुनाव स्थगित

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। बैतूल-हरदा लोकसभा सीट पर चुनाव की प्रक्रिया अब नए सिरे से होगी। दरअसल, इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अशोक भलावी उम्र 50 वर्ष का आज मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफिसर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने आदेश जारी कर बताया कि बहुजन समाज पार्टी के अशोक भल्लावी का निधन होने के कारण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम १९५१ की धारा ५२ के प्रावधान के अनुसार २६ अपै्रल २०२४ को होने वाले लोकसभा चुनाव को आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग से समुचित निर्देश प्राप्त होने पर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. २९ बैतूल की निर्वाचन प्रक्रिया की आगामी कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद ही चुनाव की तिथि घोषित होगी। बैतूल सीट पर अशोक भलावी ने बसपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था और २६ अपै्रल को मतदान होना था।

198 Views
What do you think?

Leave a Reply