Skip to content
Saturday, 31 October 2026
उज्जैन

नशे की पुड़िया बनाकर बेचते थे, मादक पदार्थ तस्‍कर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

3 min read
Text Size:

अनोखा तीर उज्जैन:-चिमनगंज पुलिस को मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो गिराेह के चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 307 ग्राम एमडी ड्रग व 136 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। आरोपित छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशा करने वाले लोगों को बेचते थे। पुलिस सभी से पूछताछ में जुटी है। एक आरोपित चिमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। तीन माह पूर्व ही वह जेल से छूटा है। उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा रही है।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजीव नगर स्थित मैदान में एक व्यक्ति सफेद रंग की कार एमपी 13 सीई 3785 में एमडी ड्रग लेकर उसे बेचने के लिए खड़ा है। जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर कार में बैठे शमशीर मुल्तानी पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी मोहन नगर को गिरफ्तार किया था। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने 307 ग्राम एमडी ड्रग बरामद किया है। आरोपित के पास से कार व दो मोबाइल भी जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 8/22 के तहत केस दर्ज किया है।

मुंबई से लाया था खरीदकर
आरोपित ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह एक माह पूर्व मुंबई गया था। जहां वह अंधेरी क्षेत्र में तस्कर से मिला था। जिसके बाद वह उससे मादक पदार्थ खरीदकर लाया था। जिसे वह उज्जैन में नशा करने वाले लोगों को बेचने की फिराक में था। आरोपित के खिलाफ चिमनगंज थाने में मारपीट का एक केस दर्ज है।
हिस्ट्रीशीटर बदमाश कर रह था ब्राउन शुगर की तस्करी
रविवार को ही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति कानीपुरा मल्टी के पास मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) बेचने के लिये आने वाले हैं। जिस पर पुलिस ने मौके से दीपक पुत्र प्यारेलाल निवासी मोहन नगर हाल मुकाम निवासी तिरुपति धाम एक्सटेंशन, विवेक पुत्र सुनील निवासी नंदा नगर इंदौर एवं चेतन पुत्र देवीशंकर निवासी अमृत पैलेस निपानिया इंदौर हाल मुकाम आगर नाका के कब्जे से पुलिस ने 36 ग्राम ब्राउन शुगर व तीन मोबाइल जब्त किए हैं।
आरोपित दीपक चिमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। वह वर्ष 2000 से अपराध कर रहा है। उसके खिलाफ कुल 42 मामले दर्ज हैं। उसे पूर्व में जिलाबदर किया जा चुका है। तीन माह पूर्व ही जेल से वह जमानत पर छूटा था। दीप पर हत्या का प्रयास, झगड़ा, मारपीट, तोड़फोड़ व एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपित दीपक के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा दोनों मामलाें में बेहतर काम करने के लिए एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर, जयंतसिंह राठौर को प्रशंसा पत्र दिए गए हैं। जबकि टीम को 20 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
189 Views
What do you think?

Leave a Reply