सिवनी में राहुल गांधी के कार्यक्रम में मंच पर लगे फ्लेक्स में लगा भाजपा उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते का फोटो

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर सिवनी:-सिवनी जिले के धनोरा में आज 8 अप्रेल को भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंडला लोकसभा प्रत्याशी ओमकार सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने आना था। जानकारी के अनुसार कल राहुल के आयोजन के मुख्य मंच पर जो पोस्टर लगाए जा रहे थे उसने एक बड़ी गलती देखने में आई।

आयोजन के एक दिन पहले मुख्य मंच पर जो फ्लेक्स लगाया जा रहा था उसने तमाम कांग्रेस नेताओं के साथ भाजपा के उम्मीदवार फग्गन सिंह का फोटो भी लग गया। जिसका वीडियो सामने आया है। इसकी जानकारी लगते ही कांग्रेस नेता हरकत में आए और तुरंत बैनर नीचे उतारा गया।

भाजपा नेता के चित्र को काटा गया और केवलारी से कांग्रेस विधायक रजनीश की फोटो लगा दी गई। इस तरह के बड़े आयोजन में चूक को लेकर कोई भी कांग्रेसी नेता कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं फ्लेक्स लगाने वाले कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को फजीहत में डाल दिया है।

114 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!