Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल

एफ. पी. ए. इंडिया भोपाल शाखा का साइकोलाजिकल फर्स्ट एड पर आयोजित हुआ सत्र

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-एफ. पी. ए. इंडिया भोपाल शाखा (एफपीएआई) एवं बीएसएसएस कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग और आईईएचई भोपाल के सहयोग से, साइकोलाजिकल फर्स्ट एड पर एक परिवर्तनात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसका उ‌द्देश्य उपस्थित व्यक्तियों को उन लोगों के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना था जो किसी तरह के तनाव और परेशानी में हो और इस हेतु सहायता या मार्गदर्शन चाहते हो।

विशेष मेहमान के रूप में डॉ रुचिरा चौधरी रही मौजूद  

इस सत्र में विशेष मेहमान के रूप में डॉ रुचिरा चौधरी, चेयरपर्सन एफ पी ए इंडिया भोपाल शाखा और बीएसएसएस कॉलेज के प्रिसिपल डॉ फादर जॉन पी. जे मनोविज्ञान विभाग के एचओडी डॉ विनय मिश्रा, आईईएचई के मनोविज्ञान विभाग की एचओडी डॉ अनुपम शुक्ला और साथ ही छात्र और और उपस्थित रहे। इस सत्र के विशेषज्ञ वक्ता के रूप में डॉ रीना राजपूत थी, जिनके पास सलाहकार परामर्श मनोवैज्ञानिक, प्रेरणात्मक प्रशिक्षक और मनोविज्ञान में अध्यापिका के रूप में वर्षों का अनुभव है।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply