होली मिलन समारोह में थिरके शिवराज, बजाया ढोल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, बुधनी। आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा में आयोजित होली मिलन समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम में पूर्व सीएम ने ढोल बजाया और फाग पर जमकर थिरके। वहीं बहनों ने भी भैया शिवराज से मुलाकात कर उन्हें तिलक लगाया और चुनाव लड़ने के लिए राशि दी। इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि, होली आनंद का त्यौहार है, रंगों का त्यौहार है, उत्सव का त्यौहार है और यहां कोई नेता नहीं और कोई जनता नहीं है हम सब एक ही हैं। जिंदगी आनंद से जीना चाहिए। होली के रंग आप सभी की जिंदगी में खुशियों के रंग भर दें यही भगवान से प्रार्थना है। सब सुखी हो, सबका मंगल हो और सबका कल्याण हो। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी जी को सबसे सुंदर कमल का फूल भेंट करना है।

कांग्रेस कभी देश का भला नहीं कर सकती

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आयोध्या में भव्य और दिव्य राममंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन हो रहा था। पूरा देश दिवाली मना रहा था, उत्सव के रंग में डूबा हुआ था, सभी रामलला के दर्शन के आतुर थे। मैडम सोनिया और राहुल गांधी जी को भी सम्मानपूर्वक निमंत्रण दिया गया, लेकिन उन्होंने कहा कि हम नहीं जाएंगे, विनाशकाले विपरित बुद्धि। आज कांग्रेस के विचारवान नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं क्योंकि जब कांग्रेस सरकार में थी तब भी उन्होंने कोई विकास नहीं किया। कांग्रेस कभी भी देश की जनता का भला नहीं कर सकती है।

आदर्श संसदीय क्षेत्र बनेगा विदिशा

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विदिशा संसदीय क्षेत्र को आदर्श लोकसभा बनाना है। वहीं बुधनी विधानसभा को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि बुधनी, शाहगंज, रेहटी और भैरूंदा सहित सभी ग्रामों को भी आदर्श ग्राम बनाना है, एक उदाहरण सेट करना है। अब खेल ग्राम की प्रधानमंत्री जी चर्चा करते हैं। वहीं पूर्व सीएम ने कहा कि बुधनी में विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है, चाहे सिंचाई की योजना हो, नर्मदा का पानी हो, घाट हो, नेशनल हाईवे, कोई कल्पना भी नहीं करता था कि, बुधनी से रेल लाइन जाएगी। उन्होंने कहा कि आज कहते हुए गर्व है कि मैंने आपका नाम और सम्मान पूरे देश में रोशन किया है। मध्यप्रदेश की चर्चा पूरी दुनिया में होती है, आत्मसंतोष है, लेकिन आगे और काम करना है।

Views Today: 4

Total Views: 180

Leave a Reply

error: Content is protected !!