Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
खंडवा

मिर्ची के खेत में गांजे की खेती, सवा 4 लाख का माल जब्त

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खंडवा। मिर्ची के खेत में गांजे की खेती हो रही थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने 75 गांजे के हरे पौधे उखाडक़र जब्ती बनाई। आरोपी भावसिंग पिता गेंदालाल उर्फ गेंदया मोरे जाति भिलाला उम्र 40 साल निवासी ग्राम काल्दा फालिया केसून के पर मुकदमा दर्ज किया है।

मिर्ची लगे हुए खेत में से हरे पत्तीदार कलीदार छोटे बड़े कुल 75 नग गांजे के पौधे वजन 34 किलो 950 ग्राम कीमती 4 लाख19 हजार 400 रुपए के जप्त किए। भावसिंग भिलाला के विरुद्ध अपराध 100/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

371 Views
What do you think?

Leave a Reply