Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

त्यौहार का आगाज ! कल उड़ेगा रंग-गुलाल

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। फाल्गुन माह लगते ही फाग गीतों की धुन से पूरा वातावरण आनंदित है। लय व ताल के संग सुर में सुर मिलाकर पारम्परिक गीतों का खूब लुत्फ उठाया जा रहा है। आधुनिकता के दौर में यह आनंद अब शहर एवं कस्बों से ज्यादा गांवों में बसता है। जहां चौपाल पर होली उत्सव के उपलक्ष्य में फाग गीतों की धूम है। इसी कड़ी में आज रविवार – सोमवार की दरमियानी रात में विधि विधान से होलिका दहन किया जाएगा। इससे पहले संध्याकाल से होलिका माता की पूजा-अर्चना का सिलसिला प्रारंभ होगा, जो रात 11 बजे तक चलेगा। इस बाद तड़के होली दहन कर पर्व का आगाज किया जाएगा। इस दौरान लोग अपने-अपने नजदीकी चौक-चौराहों पर होलिका दहन में सम्मिलित होंगे। वहीं सोमवार को भोर की पहली किरण के साथ त्यौहार आनंद और मस्ती का बिगुल फूंका जाएगा। इस दौरान जमकर रंग-गुलाल भी उड़ेगा। इसके लिये बच्चें तथा युवाओं ने खास तैयारियां कर रखी है। वहीं बड़े-बुजर्ग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्यौहार की बधाईयां देंगे। इसके अलावा युवाओं की टीम ने पर्व को यादगार बनाने के उद्देश्य से व्यापक व्यवस्थाएं की है। जिसमें रंग-गुलाल के साथ साथ मस्ती व मनोरंजन का तड़का भी रहेगा।

चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती

होली के त्यौहार पर सुरक्षा की दृष्टि से जिला एवं पुलिस प्रशासन ने रूपरेखा तैयार की है। जिसके तहत शहर में होली दहन स्थलों पर जवानों की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहें तथा व्यस्ततम इलाकों में भी सुरक्षा के माकूल इंतजाम नजर आएंगे, ताकि कोई भी हुड़दंग की गुंजाइश ना रहे। वहीं रविवार रात को सघन पेट्रोलिंग भी की जाएगी।

179 Views
What do you think?

Leave a Reply