Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

शहीद दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आज

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हर साल की तरह इस साल भी २३ मार्च को शहीद दिवस के मौके पर विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इसी कड़ी में कलादृश्य समूह द्वारा स्थानीय मिडिल स्कूल ग्राउंड पर आज आयोजित कार्यक्रम में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संघ के पूर्व प्रचारक एवं प्रेरक वक्ता प्रमोद झा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय शांडिल्य करेंगे। कलादृश्य समूह से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में सर्वप्रथम शहीदों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया जाएगा। तत्पश्चात सांस्कृतिक संध्या एवं प्रगट उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें मुख्य कलाकार देवांश तिवारी एवं याशिका रात्रे अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर शहींदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

174 Views
What do you think?

Leave a Reply