आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक 11 का दृश्य है। जहां सड़क किनारे पेयजल की पाइप लाइन नाली में पड़ी है। ऐसा ही कुछ हाल अन्य वार्डो में भी देखने को मिल जाएगा, जो कि जनस्वास्थ्य के लिये नुकसानदायक है। ऐसा इसलिये, क्योंकि नाली में पड़ी पाइप लाइन के जरिये घरों में दूषित पानी पहुंचने के आसार है। जो गर्मी के दिनों में हेजा समेत अन्य बीमारियों को खुला न्यौता समान है। हालांकि, इसके पीछे संबंधित जल उपभोक्ताओं की खासी लापरवाही उजागर होती है। उन्हें खुद आगे आकर समस्या का समाधान करना चाहिए। इसके लिये पाइप लाइन को नाली से दूर करने की जरूरत है, जो कि सामान्य एवं सरल काम है। यही छोटा सा प्रयास संबंधितों को सुरक्षित पेयजल का मार्ग तय करेगा। यहां बताना होगा कि शहर की अन्य घने आबादी इलाकों में इससे बुरा हाल है। इस संबंध में शिक्षित नागरिकों का कहना है कि इसके लिये जन जागरूकता जरूरी है। खासकर उन इलाकों में जहां पेयजल व्यवस्था गंदे पानी में डूबी है। ये हाल देखकर लोग दो टूक बोल देते हैं, कि यह बात गलत है।
यह बात गलत है

Text Size:
221 Views
What do you think?





