Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

प्रदोष आज… फाल्गुन मास में अत्यंत फलयादी तिथि  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष तिथि प्रदोष आज मनाई जाएगी। इस तिथि में शिव पूजा का विशेष महत्व है। इसी कड़ी में शुक्रवार 22 मार्च को शिवालयों के अलावा नर्मदा के पावन तट पर श्रद्धालुओं की हुजूम उमड़ेगा। वहीं नर्मदा स्नान कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही दान-पुण्य भी किया जाएगा। इस संबंध में ज्योतिषाचार्य पं विवेक मिश्र ने बताया कि फाल्गुन मास की तिथि प्रदोष के अवसर पर चावल का शिवलिंग बनाकर अभिषेक पूजन करने से सुख-समृद्धि, यश , संतान सुख तथा लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अकाव-दुर्वा और जल चढ़ाने से आयु की वृद्धि तथा स्वस्थ शरीर की कामना पूर्ण होती है। यही कारण है कि अन्य तिथियों की तुलना यह तिथि अधिक फलयादी है। जिसके चलते धर्मप्रेमीजन विधिपूर्वक प्रदोष का पर्व हासिल करते हैं।

153 Views
What do you think?

Leave a Reply