Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

त्वरित कार्रवाई… पुलिस हिरासत में प्रताड़ना का आरोपी  

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। सिविल लाइन पुलिस ने पीड़िता को प्रताड़ित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को देवास जिले की खातेगांव तहसील क्षेत्र में आरोपी नरेन्द्र पिता मोहन लाल ठाकुर की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उसी दिन पुलिस टीम को रवाना किया गया। टीम ने अपनी सूझबूझ से आखिरकार आरोपी को दबोच लिया। जिसे थाना लाने के बाद गुरूवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। बता दें कि विगत दिनों सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने नरेन्द्र राठौर की प्रताड़ना से तंग आकर सल्फास का सेवन कर लिया था। जिसके बाद पीड़िता की हालत बिगड़ गई। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपजार के बाद उसे भोपाल रैफर कर दिया गया। जहां इलाज दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया। उधर, पीड़िता के समाज के लोगों ने घटना को लेकर अपना विरोध जताया है। साथ ही आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। इधर, मामला सामने आते ही सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो में आरोपी को दबोच लिया। थाना प्रभारी सिविल लाइन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में टीम को सक्रिय कर दिया था। टीम ने आरोपी के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाने के साथ साथ उसकी लोकेशन भी पता कर ली थी। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने अपना जाल बिछाया। जिसमें आरोपी उलझ गया। पुलिस ने बताया कि खातेगांव तहसील के ग्राम बछखाल से पकड़ा है।

 न्यायालय में किया पेश

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान तथा उसकी मॉ की रिपोर्ट पर आरोपी नरेन्द्र पिता मोहनलाल राठौर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 8/24 की धारा ३८६, ३५४, २९४, ३४१ व ५०६ भादवि का प्रकरण कायम कर इसी दिन न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

शादी के दबाव से परेशान

मामले में यह भी सामने आया है कि आरोपी नरेन्द्र राठौर पीड़िता को तीन-चार महिने से परेशान कर रहा था। वहीं पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देने के साथ साथ पीड़िता से रूपये एंठने की कोशिश भी की। हद तक हुई जब आरोपी उसके साथ शादी का दबाव बनाने लगा। परिणामस्वरूप पीड़िता ये कदम उठाने को विवश हो गई।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply