Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

19 वर्षीय युवक लापता

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खेड़ी पुरा में रहने वाला 19 वर्षीय युवक बुधवार से लापता है। परिजनों ने थाने आकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, खेड़ीपुरा मस्जिद के पास रहने वाला इलियास मंसूरी का बेटा नासिर उम्र करीब 19 साल बुधवार को रोजा छोड़ने के बाद अपनी मां से खाना लगाने का कहकर गया, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक परिजनों ने उसकी तलाश की। सुबह तक नहीं मिलने के बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाने आकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि लापता युवक ने अपना मोबाइल भी घर ही छोड़कर गया है। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply