Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

टेल क्षेत्र के किसानों को भी मिले नहरों का पानी : ओम पटेल

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कलेक्टर को पत्र लिखकर किसानों की मूंग फसल के पानी छोड़ने की मांग की हैं। जिले में नहरों में पानी नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। वहीं विगत कई वर्षों से मूंग की फसल के लिए नहरों में पानी केवल अबगांव तक ही पहुंच पाता है। टेल क्षेत्र के गांव देवास, खेड़ा, रातातलाई, कोलीपुर, भादुगांव, भंवरतलाब, कायागांव, कुंजरगांव, नयापुर, मांगरुल, देवतलाब, रेलवा, बैडी, केलनपुर (बीड) के किसानों को आज तक कभी भी मूंग की फसल के लिए पानी नहीं मिला। क्षेत्र के किसान बोनी की रास्ता देख रहे हैं नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। किसानों की फसल की तुलाई प्लेट काटों से की जाए। जिससे किसानों को हो रही परेशानी कम हो सकें। जिलाध्यक्ष श्री पटेल ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों की इन समस्याओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए, हरदा जिला कृषि पर आधारित क्षेत्र हैं। जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं का निराकरण कर उन्हे राहत दी जाएं। श्री पटेल ने कहा कि भाजपा के शासन में किसानों को कभी खाद के लिए, कभी बिजली के लिए और अब नहरों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। आगामी फसल हेतु जिले का टेल क्षेत्र के किसान नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वह समय से अपनी बोवनी कर सके।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply