Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

लोकसभा चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यों के निर्वहन के लिये नोडल अधिकारी व सहायक अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर एवं जिला नोडल अधिकारी आदित्य सिंह ने आदेश जारी कर नोडल अधिकारियों के दायित्व में संशोधन किया है। संशोधित आदेश अनुसार संयुक्त कलेक्टर सतीश राय को डिस्ट्रिक्ट नोडल अधिकारी ईव्हीएम मेनेजमेंट, ईवीएम एफएलसी एवं ईव्हीएम कमीशनिंग, काउंटिंग तथा डिस्ट्रिक्ट नोडल अधिकारी सामग्री प्रबन्धन एवं वितरण का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार जिला ई-गवर्नेंस मेनेजर आयुषी विश्वकर्मा को डिस्ट्रिक्ट नोडल आफिसर आईटी सेल, डाटा सेल, सांख्यिकीय तथा नोडल अधिकारी परिवहन का दायित्व सौंपा गया है। जिला प्रबन्धक लोक सेवा प्रबन्धन हरदा नितिन वर्मा को डिस्ट्रिक्ट नोडल आफिसर कंट्रोल रूम का दायित्व सौंपा गया है।

74 Views
What do you think?

Leave a Reply