Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

प्रिंट, इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया पर रखी जा रही पैनी नजर

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा चुनाव के दौरान अखबार और टीवी चैनलों में विज्ञापनों और पेड न्यूज की मॉनिटरिंग करने के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सोशल मीडिया पर भी पूरी नजर रखी जा रही है। प्रिंट, इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया पर प्रचार का खर्च भी अभ्यर्थी के निर्वाचन व्यय में जोड़ा जाएगा। अभी तक चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के द्वारा अखबार में प्रकाशित कराए जाने वाले समाचार, विज्ञापन और न्यूज चैनल्स पर दिखाए जाने वाले विजुअल पर ही नजर रखी जाती थी। बदलते समय के साथ अब इस बार के लोकसभा निर्वाचन में सोशल मीडिया की पोस्ट पर भी नजर रखी जायेगी और चुनाव के खर्चे में अभ्यर्थी द्वारा सोशल मीडिया पर किया जाने वाला व्यय भी जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही भ्रामक और गलत सूचनाएं और फेक न्यूज फैलाने वालों पर भी पूरी नजर रखी जायेगी और फेक न्यूज फैलाने वालों पर कार्यवाही भी की जायेगी। कलेक्ट्रेट हरदा में इलेक्ट्रानिक मीडिया, प्रिंट मीडिया व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए है, जिनमें अधिकारी कर्मचारी लगातार नजर रख रहे है

87 Views
What do you think?

Leave a Reply