Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

कृषक उत्पादक कंपनियों को उपार्जन कार्य का दायित्व सौंपा  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। रबी विपणन वर्ष में चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन नीति में कृषक उत्पादक संगठन/कंपनी को उपार्जन कार्य प्रदाय किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। उपसंचालक संजय यादव ने बताया कि कार्यालय में प्राप्त 8 कृषक उत्पादक कंपनी के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका जिला उपार्जन समिति के सदस्यों द्वारा अवलोकन करने पर 3 कृषक उत्पादक कंपनी क्रमश: एम्ब्रोसिया सीड प्रोड्यूसर कंपनी लिमि. हरदा, एरोस सीड एंड बायोटेक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमि. हरदा एवं एग्रीनिको फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमि. हरदा का विगत वर्ष 1.00 करोड़ रू से अधिक का टर्नओवर एवं उपार्जन नीति के प्रावधान अनुसार पूर्ण दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला उपार्जन समिति की बैठक में इन 3 कृषक उत्पादक कंपनियों को रबी विपणन वर्ष 2024-25 में उपार्जन कार्य सौंपे जाने का अनुमोदन किया गया है।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply