जनता ने काम की जिम्मेदारी दी है, राज्य सरकार उसे बखूबी निभा रही है : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 5 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ग्राम तुरकिया पहुंच कर 86 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नई आबादी पहुंच मार्ग का भूमि-पूजन किया। मंत्री श्री देवड़ा ने ग्राम खिलजीपुरा में 2 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले फोरलेन से श्रवण महादेव मंदिर पहुंच मार्ग का भी भूमि-पूजन किया।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि सरकार ने सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा पर काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े ताकतवर नेताओं में से एक है। उनका भी सपना सबका साथ सबका विकास पर आधारित है। पिपलिया मंडी में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण हो जाने से यहां के लोगों को स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में स्टाफ की कमी एवं अन्य संसाधनों की कमी को बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सभी को शुद्ध जल मिले इसके लिए सरकार ने नल जल योजना पर काम किया। हर खेत तक पानी पहुंचे। इसके लिए मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना पर काम चल रहा है। मल्हारगढ़ क्षेत्र में 700 करोड रुपए से अधिक की सड़कों का निर्माण किया गया। पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। जनता ने काम की जिम्मेदारी दी है। जिसको राज्य सरकार बखूबी निभा रही है। राज्य सरकार ने विकास के क्षेत्र में चहुमुखी विकास किया है। जहां पर बिजली नहीं आती थी। अब वहां पर 24 घंटे बिजली मिल रही है। आसमान के नीचे सोने वाले, स्टेशन पर सोने वाले लोगों को सरकार ने पक्का मकान दिया है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीबों को इलाज की फ्री सुविधा मिल रही है। नदियों को जोड़ने काम सरकार ने किया है।

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि विकास के क्षेत्र में प्रदेश ने नई करवट ली है। विकास के प्रति सरकार की ललक है। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य हर क्षेत्र में सरकार ने विकास किया है। जातिवाद को छोड़ कर सरकार ने भाईचारा स्थापित किया है। हर वर्ग का सरकार ने विकास किया है। हर क्षेत्र विकास की कहानी बोल रहा है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां पर विकास के काम नहीं हुए हैं।

Views Today: 2

Total Views: 80

Leave a Reply

error: Content is protected !!