महिलाओं का सशक्तीकरण समाज का सशक्तीकरण है- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल:-उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि महिलाओं का बेहतर स्वास्थ्य और अच्छी शिक्षा पूरे परिवार के लिए लाभप्रद है। महिलाओं का सशक्तीकरण समाज का सशक्तीकरण है। स्वस्थ और शिक्षित महिला पूरे परिवार को मज़बूत करती है। स्वस्थ और सशक्त भारत की यह आधारशिला है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, इलाज की सुविधाओं के समान महत्व रखती है। सही समय में जाँच और योग, व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने से कई रोगों से बचा जा सकता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) में “महिला स्वास्थ्य-एक समग्र दृष्टिकोण” परिचर्चा में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं का सशक्तीकरण मूलभूत विषय है। जिस पर सरकार लगातार कार्य कर रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्राप्त सुझावों को प्रदेश स्तर में महिला स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में किया जायेगा शामिल

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल के लिये यह संस्थान महत्वपूर्ण असेट है। उन्होंने परिसर की व्यवस्था और स्वच्छता की सराहना की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में प्रदेश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। लगातार व्यवस्थाओं को बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि परिचर्चा से प्राप्त सुझावों को प्रदेश स्तर में महिला स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में शामिल किया जायेगा।

फ़ेको मशीन और लौंड्री मशीन का लोकार्पण किया

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बीएमएचआरसी परिसर में दिवंगत गैस त्रासदी पीड़ितों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नेत्र रोग विभाग में फ़ेको मशीन और चिकित्सालय की नवीन लौंड्री मशीन का लोकार्पण किया। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, प्रभारी निदेशक बीएमएचआरसी डॉ मनीषा श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुराग यादव, एसोसिएट डीन डॉ सुरभि सहाय, समन्वयक डॉ रोमा रस्तोगी सहित चिकित्सक, नर्सिंग, पैरामेडिकल छात्र उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 54

Leave a Reply

error: Content is protected !!