आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह मध्य रेलवे के इटारसी-हरदा-खंडवा के बीच का दृश्य है। जहां नियमों के विरूद्ध ट्रेन में गुटका-पाऊच व सिगरेट बेची जा रही है। जिस पर जिम्मेदार अफसरों का मानो मौन संरक्षण हो। यही कारण है कि इस धंधे में जुट महिला व पुरूष बैखौफ होकर प्रतिबंधित सामान का विक्रय करते हैं, जो कहीं ना कहीं अस्वच्छता को बढ़ावा देता है। जानकारी के अनुसार हरदा-इटारसी के बीच संबंधितों का सिगरेट व पाऊच बेचते देखा जा सकता है। इस दौरान वे एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पहुंचकर प्राय सभी ट्रेनों में धंधा करते हैं। यात्रियों के मुताबिक केवल रात्रि में ये सबकुछ बंद हो जाता है। लेकिन सुबह होते ही धंधा पानी जोर पकड़ने लगता है। इस बीच कुछ लोग कच्चा भोजन की उपलब्ध कराते हैं, जो सीधे तौर पर यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ समान है। यात्रियों के अनुसार इस पर आपत्ति दर्ज करने पर पापी पेट का हवाला देने लगते हैं। खैर, ये सब संबंधित रेलवे सुरक्षा बल की जिम्मेदारी है। किंतु इस बात से इंकार भी नही कर सकते कि बगैर अनुमति गुटका-पाऊच व खाद्य सामग्री का विक्रय चिंता की बात है। यह दृश्य देखकर शिक्षित व जागरूक यात्री बोल ही पड़ते हैं, कि यह बात गलत है।
यह बात गलत है

Text Size:
106 Views
What do you think?






