Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

पारदी गैंग का पर्दाफाश… चकमा देकर चुराते थे रुपए व आभूषण  

4 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, भीकनगांव/खरगोन। पुलिस टीम ने किसानों एवं व्यापारियों के रुपए चुराने वाली पारदी गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल की है। खरगोन में हो रही लगातार उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा जिले के विभिन्न थाना एवं साइबर सेल, सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम में पदस्थ पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा विगत कुछ महीनों से लगातार उक्त घटनाओं पर काम करते हुए मैदानी तथा तकनीकी सहायता प्राप्त की है। घटना में शामिल संदिग्धों के फोटो लगभग 300 से अधिक सीसीटीव्ही केमरो के फूटेजों का बारीकी से विश्लेषण कर प्राप्त किए। जिसके परिणामस्वरूप मुखबिर की सूचना पर पारदी गिरोह के अस्थाई डेरों की तलाश सादी वर्दी में पुलिस टीम द्वारा लगातार की गई। इस दौरान थाना चेनपुर से सूचना प्राप्त हुई की हेलापड़ावा हाट बाजार से सुनार का आभूषणों से भरा बेग किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लिया गया है। गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा दबिश देने पर आरोपी जिनमें 7 पुरूष व 3 महिलाएं देखी गई, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिसमें से एक व्यक्ति मोटर सायकल की मदद से से भागने में सफल हो गया। शेष आरोपियों को पुलिस टीम की मदद से पकड़ा व सभी से पृथक पृथक पूछताछ की गई तो सभी ने बताया कि वे लोग पारदी गैंग के सदस्य हैं, जो पिछले कुछ दिनों से खरगोन व आसपास के जिलों मे रुपए चुराने की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। उन्होंने हेलापडावा हाट बाजार में सुनार के आभूषणों से भरे बेग को चुराने की घटना को अंजाम देना स्वीकारा हैं। गिरफ्त में आए 6 आरोपी पुरुष व 3 महिला आरोपी से चुराया हुआ आभूषणों का बेग व विगत माह में खरगोन जिले में की गई चोरीयों का माल जप्त किया हैं। फरार आरोपी रमाकांत उर्फ रामा की गिरफ़्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

पकड़ में आए गेंग के सदस्यों ने पूछताछ में पृथक पृथक बताया की गेंग का फरार सदस्य रमाकांत उर्फ रामा पारदी अपने साथ 19-20 साल के लड़कों को मोटर सायकल से भीड़भाड़ वाले एवं गल्ला व्यापार करने वाले व किसानों को टारगेट करते थे। जिनके पास रखे रुपयों के बेग पर नजर रखते थे। तब गैंग का सदस्य रामा व्यापारी या किसान को अपनी बातों में उलझा लेता तब साथ में आया लड़का सभी की नजर से बचते हुए आसानी से रुपयों का बेग या बेग में से रुपयों को निकाल लेता था। रुपये चुराने के बाद सभी सदस्य मोटर सायकल की मदद से तत्काल भाग कर अपने अस्थाई डेरों पर पहुच जाया करते थे। कुछ दिन डेरों में रहते ओर पुन: घटना करने के लिए मोटर सायकल से हाट बाजार या मंडी व्यापारियों के क्षेत्र में पहुंच जाते थे। पकड़ में आये पारदी गैंग के सदस्य पिछले की दिनों से खंडवा जिले के छेगांव माखन में खाली पड़े मैदान में आपना डेरा जमाए हुए थे।

इन्हें किया गिरफ्तार

ऋतिक पारदी इंदौर, बंजार सिंह पारदी इंदौर, दिनेश सिसौदिया इंदौर, राहुल सिसौदिया इंदौर, गेहलोत पंवार उज्जैन, चिन्कु पंवार उज्जैन, संगीता निवासी इंदौर, अंजली सोलंकी निवासी इंदौर, मुंगाबाई पवार उज्जैन को गिरफ्तार किया। जिसमें एक आरोपी रमाकांत उर्फ रामा पिता महिपाल सोलंकी जाति पारदी निवासी निवासी ग्राम रावत थाना बेटमा जिला इंदौर फरार है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे, एसडीओपी भीकनगांव राकेश आर्य, थाना चेनपुर से निरीक्षक नाथुसिंह रंधा, उनि करणराज सिंग जौधा, उनि फिरदौस टोप्पो, सउनि संतोष चौधरी, सउनि चन्द्रकांत महाजन, आरक्षक दिलीप, शंशाक, चालक आरक्षक अनिल डोरिया, आरक्षक हरिनारायणसिंह, राहुल थाना कसरावद से निरीक्षक मंशाराम रोमड़े, उप निरिक्षक राजेन्द्र अवस्या, पप्पू मौर्य, अजय भाटिया, प्रधान आरक्षक महेश मालवीय, संजय यादव, आरक्षक विक्कु गाठे, अभय बघेल, जितेन्द्र बघेल का सराहनीय योगदान रहा।

159 Views
What do you think?

Leave a Reply