Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

साड़ी वॉकथान कार्यक्रम आज  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के सभी जिलों में 7 मार्च को साड़ी वॉकथान का आयोजन किया जाएगा। साड़ी वॉकथान के दौरान लगभग 1 कि.मी. लम्बे मार्ग में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया ने बताया कि हरदा में जिला स्तरीय साड़ी वॉकथान कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय से कृषि उपज मण्डी समिति परिसर तक शाम 5 बजे से आयोजित होगा। कलेक्टर आदित्य सिंह इस साड़ी वॉकथान को कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। सीईओ श्री सिसोनिया ने इस साड़ी वॉकथान कार्यक्रम में शामिल होने हेतु महिलाओं व छात्राओं से अपील की है।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply