अनोखा तीर, खिरकिया। कृषि उपज मंडी समिति खिरकिया में हम्माल तुलावटियों व व्यापारियों के मध्य तुलाई दरों में वृद्धि करने की सहमति न बन पाने के कारण मंडी में अनिश्चितकालीन समय के लिए नीलामी कार्य बंद रहेगा। मंडी समिति ने समस्त किसानों से अनुरोध किया है कि आज गुरुवार से मंडी में अपनी कृषि उपज नीलाम के लिए न लाएं। हम्माल-तुलावटियों व व्यापारियों के मध्य सहमति हो जाने पर वापस नीलामी कार्य प्रारंभ किया जाएगा।






