Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, युवती बोली- मुझे कैंसर है, तो युवक ने दे दिए 19 लाख रुपये, फिर पता चला धोखाधड़ी हो गई

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर खंडवा:-इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती कर एक युवती ने युवक को इमोशनल ब्लैकमेल किया और कैंसर की बीमारी का बहाना बनाकर उससे 19 लाख रुपये ठग लिए। युवक से कहा कि वो अपना घर बेचकर रुपये लौटाएगी। लेकिन रुपये मिलने के बाद से युवती का इंटरनेट मीडिया अकाउंट सहित नंबर बंद है और तब युवक को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हो चुकी है। युवक ने मामले की शिकायत मोघट थाना पुलिस से की। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की है।

पुलिस के अनुसार 37 वर्षीय युवक निवासी खंडवा की इंटरनेट मीडिया पर महाराष्ट्र की एक युवती से दोस्ती हुई। जिनके बीच चैटिंग चलते रही, इसी बीच उस युवती ने अपनी एक दोस्त के बारे में खंडवा के युवक को बताया।

कहा कि वो काफी परेशान है उससे भी बात कर लो। इसके बाद खंडवा के युवक की उसकी अन्य दोस्त से भी बातें शुरू हो गई। दोनों एक दूसरे चैटिंग करने लगे। इस बीच युवती ने युवक से कहा कि उसे कैंसर की बीमारी है। कुछ रुपये की जरूरत है।

कई बार ट्रांसफर किए रुपये

बीमारी का सुनकर युवक इमोशनल हो गया और युवती के खाते में बारी-बारी कर 19 लाख 28 हजार रुपये डाल दिए। युवती ने कहा कि वह उसका मकान बेचकर रुपये वापस लौटा देगी। लेकिन कुछ दिन के बाद युवती ने अपना अकाउंट बंद कर युवक का फोन उठाना भी बंद कर दिया।

तब पीड़ित युवक को समझ आया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। जिसकी शिकायत मोघट थाने में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply