Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

कृषकों को मण्डियों में सभी सुविधाएँ मिलना सुनिश्चित करें : कृषि मंत्री श्री कंषाना

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-कृषकों के लिये मण्डियाँ सुविधा-स्थली बनें। मण्डियों में कृषकों को सभी सुविधाएँ मिलना सुनिश्चित हो। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री-सह-अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ऐदल सिंह कंषाना ने मंगलवार को मण्डी बोर्ड के संचालक मण्डल की 142वीं बैठक में उक्त निर्देश दिये। बैठक में मंत्री श्री कंषाना को मण्डी बोर्ड के एमडी श्रीमन शुक्ल ने आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया।

कृषि मंत्री-सह-मण्डी बोर्ड अध्यक्ष श्री कंषाना ने कहा कि मण्डियों को सर्व-सुविधायुक्त बनाया जाये, जिससे मण्डियों में आने वाले कृषकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मण्डियों को आदर्श मण्डियों के रूप में विकसित किया जाये, जहाँ स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, ठहरने के बेहतर प्रबंध हों और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो। मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि हम सभी को विभाग में ऐसे काम करना हैं, जिसे कृषक और अन्य लोग भी हमेशा याद रखें।

संचालक मण्डल की बैठक में पूर्व की बैठक के कार्यवाही विवरण की पुष्टि की गई। बैठक में वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया, जिसमें आय शीर्ष में 300.52 करोड़ रुपये की सकल प्राप्ति एवं व्यय शीर्ष में 299.85 करोड़ रुपये का व्यय दर्शाया गया है। बैठक में उप सचिव तरुण भटनागर, अपर संचालक कृषि  एस.सी. सिंगादिया, अपर आयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएँ बी.एस. शुक्ला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

206 Views
What do you think?

Leave a Reply