Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

चेकिंग के दौरान बदमाश ने महिला आरक्षक को बादक से मारी टक्कर, पैर हुआ फ्रैक्चर, आरोपित गिरफ्तार

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर खंडवा:-एक बदमाश ने महिला आरक्षक को बाइक से टक्कर मार दी। दुर्घटना में आरक्षक गंभीर घायल हो गई। आरक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सोमवार शाम पांच बजे की है। राम नगर पुलिस चौकी की टीम वाहनों पर चेकिंग कर रही थी। इसमें महिला आरक्षक बालकी रावत भी शामिल थी। कार्रवाई के दौरान महिला आरक्षक रोड किनारे खड़ी थी। तभी बदमाश प्रतीक उर्फ टिनका तेज बाईक चलाकर लाया और सामने खड़ी आरक्षक को जमकर टक्कर मार दी। पुलिस टीम ने आरोपित को पकड़ा।
आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

इस घटना के बाद मौके आरक्षक को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। आरक्षक का एक पैर टूट गया है। वहीं आरोपित के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply