रामराज्य के पावन मूल्यों को आत्मसात कर विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण को समर्पित है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल:-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राम राज्य के पावन मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात कर विकसित और प्रगतिशील मध्यप्रदेश के निर्माण के पवित्र संकल्प के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार समर्पित है। आज की मंत्रि-परिषद की बैठक प्रभु श्रीराम को समर्पित की है, हमारा परम सौभाग्य है कि प्रभु श्रीराम का आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए प्रदेश के मंत्री-मंडल को अयोध्या धाम प्रवास का अवसर प्राप्त हुआ। सम्राट विक्रमादित्य और अयोध्या धाम व प्रभु श्रीराम का संबंध कालातीत है, हम सबके रोम-रोम में राम बसे हैं। भगवान श्रीराम के दर्शन और उनका आर्शीवाद प्राप्त कर राज्य सरकार जनकल्याण कार्यों को और विस्तार देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रि-परिषद के सदस्यों के साथ अयोध्या धाम भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए रवाना होने से पहले विमानतल पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से भी रामलला के दर्शन का आहवान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रि-परिषद की बैठक के बाद मंत्री-मंडल के सदस्यों के साथ मंत्रालय से बस द्वारा विमानतल पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विमानतल पहुंचने पर जय श्रीराम के उद्घोष एवं ढोल के उत्साह के साथ उनका स्वागत किया गया। राजाभोज विमानतल पर अधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर, तिलक कर जय श्रीराम अंकित अंग वस्त्रम तथा पुष्प-गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ.यादव और मंत्रि-परिषद के सदस्यों का अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्रि-परिषद के सदस्य सपत्नीक विमान से अयोध्या के लिए रवाना हुए।

Views Today: 2

Total Views: 124

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!