Skip to content
Friday, 30 October 2026
उज्जैन

मुख्यमंत्री मोहन यादव अब से कुछ देर में करेंगे उज्‍जैन में विक्रमोत्सव का शुभारंभ, लाड़ली बहनों के खातों में भेजेंगे राशि

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर उज्जैन:-मुख्यमंत्री मोहन यादव आज उज्जैन में दो दिवसीय क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन, 40 दिवसीय विक्रमोत्सव और व्यापार मेले का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम कालिदास अकादमी में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में तीन हजार उद्यमियों एवम व्यापारियों संग यूएसए, फिजी, मंगोलिया सरकार के प्रतिनिधि, जापान और जर्मन के बिजनेस प्रतिनिधियों के शामिल होने का दावा किया गया है। सीएम के समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण कार्यक्रम अब दोपहर साढ़े बारह बजे आरंभ होगा।

इस बीच लोगों को डमरू धुन सुनाई जा रही है। वहीं एक दिन पहले प्रधानमंत्री द्वारा किए 17000 करोड़ रूपये के कार्यों के भूमिपूजन एवम लोकार्पण समारोह का वीडियो भी दिखाया जा रहा है।

निवेशकों में उत्‍साह…

सांस्‍कृतिक विरासत की धरती उज्जैन में आयोजित ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024’ में भारत के साथ ही दुनिया के विभिन्‍न देशों से निवेशकों का आगमन।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम में उज्जैन-इंदौर में लगने जा रहे खाद्य प्रसंस्करण, प्लास्टिक, फार्मास्यूटिकल, मेडिकल डिवाइसेस, टेक्निकल टेक्सटाइल सरीके 17 उद्योगों का भूमि पूजन, नए 8 उद्योगों का लोकार्पण, कोठी महल में खुलने जा रहे वीर भारत संग्रहालय का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। साथ ही भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परंपरा पर केंद्रित काफी टेबल बुक ‘आर्ष भारत एवं विक्रम पंचांग’ (विक्रम सम्वत् 2081) का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं खाते में र‍ाशि ट्रांसफर भी करेंगे। गौरतलब है कि हर माह 10 तारीख को यह राशि जारी की जाती है, लेकिन इस बार एक तारीख को सरकार ने यह राशि ट्रांसफर करने का फैसला लिया है।

184 Views
What do you think?

Leave a Reply