Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

आंदोलन का छठवा दिन… किसानों का सिंचाईं एवं बिजली व्यवस्था का जोर

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों का आंदोलन धठवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर प्रमुख किसान नेताओं के अलावा आसपास के गांवों के किसान शामिल रहे। इस दौरान सभी किसानों ने एक स्वर में कहा कि हक और अधिकार के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंनें आगामी ग्रीष्मकालीन मूंग की बुआई के लिये समय पर नहर का पानी तथा पर्याप्त बिजली मुहैया कराने की मांग दोहरायी, ताकि किसान अतिरिक्त तीसरी फसल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर सकें। किसान नेता राम इनानिया ने कहा कि अगर किसानों की मांगों का समाधान नही हुआ तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। धरने के छठवें दिन पंकज सिरोही, राजेंद्र पटेल, केदार सिरोही, बसंत रायखेरे, विजय बांके, संतोष पटेल, रामेश्वर कपाड़िया, जांटी लाठी, शिवम सिरोही, शैलेंद्र वर्मा, एडवोकेट अनिल जाट, डॉ. जैदी समेत अन्य किसान उपस्थित थे ।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply